Masked Aadhaar क्या है ? Masked Aadhaar कैसे डाउनलोड करे ?

Masked Aadhaar
Masked Aadhaar क्या है ? Masked Aadhaar कैसे डाउनलोड करे ?

हम सब आधार कार्ड से अच्छी तरह से वाकिब है। और हो भी क्यों ना , आज के

 समय में आधार को इतना महत्वपूर्ण बना ही दिया है। हर जगह हर काम में आपको

 आधार कार्ड की जरुरत पड़ेगी। मोबाइल के लिए सिम कार्ड खरीदने से लेकर 

जमीन जायदाद खरीदने तक हर जगह आधार कार्ड चाहिए। बैंक में अकाउंट खोलना हो

 या स्कूल में एडमिशन लेनी हो। हॉस्पिटल में भर्ती होना हो या ट्रैन का टिकट बुक करना हो 

हर जगह हमें इसकी जरुरत पड रही है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति भारत में होगा जिसे 

आधार कार्ड के बारे में जानकारी नहीं होगी।
हम समझ चुके है कि आज के समय में आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण हो चूका है हम सभी के

 लिए। इस वजह से इसके गुम हो जाने या चोरी हो जाने पर हमारी हालत ख़राब हो सकती है।

 साथ ही हर काम में आधार कार्ड की जरुरत को देखते हुए हम लगभग हर छोटी बड़ी 

जगहों पर अपना आधार नंबर शेयर कर देते है। इससे हमारी प्राइवेसी को भी खतरा हो सकता है।

 क्यूंकि हमारा बैंक हमारी सारी जानकारियां आधार से जुडी होती है इसलिए हम अपना आधार 

किसी के साथ भी जल्दी साझा करने से हिचकिचाते है। और हो भी क्यों ना आज के समय में 

फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे है। Masked Aadhaar क्या है ? Masked Aadhaar कैसे डाउनलोड करे ?

Masked Aadhaar क्या है ?

इसी हिचकिचाहट और डर को दूर करने के लिए ही Masked Aadhaar बनाया गया है। 

Masked Aadhaar बिलकुल आधार कार्ड की ही तरह होता है , सिर्फ इसमें फर्क ये होता है

 कि Masked Aadhaar में जो आधार नंबर होता है वो पूरा नहीं दिखता। आधार नंबर 12 

अंको का होता है , Masked Aadhaar में 12 में से 8 अंको पर मास्क लगा होगा। केवल

 आखरी के 4 नंबर ही दिखेंगे। Masked Aadhaar को अब कहीं पर शेयर करेंगे तो 

आपको डरने की जरुरत बिलकुल भी नहीं होगी। क्यूंकि सामने वाले को पूरा आधार नंबर

 दिखेगा ही नहीं। जिससे वो इसका मिसयूज नहीं कर पायेगा।


अब आप सोच रहे होंगे कि अगर आधार नंबर पूरा दिखेगा ही नहीं तो क्या इसे 

एक्सेप्ट किया जायेगा। तो इसका जबाव है जी हाँ बिलकुल किया जायेगा। क्यूंकि Masked 

Aadhaar भारत सरकार की तरफ से ही निकला गया है। इसका इस्तेमाल आप हर जगह 

कर सकते है। एयरपोर्ट से लेकर किसी सरकारी या गैर सरकारी जगहों पर आप इसका 

इस्तेमाल कर सकते है।

Masked Aadhaar कैसे डाउनलोड करे ?


इसको डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। 

या आप इसे आधार सेंटर से भी ले सकते है।


इसे डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI के वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।


यहाँ आपको My Aadhaar का option मिलेगा। इस पर जाना है।


आपके सामने dropdown होकर option आएगा जिसमे आपको download आधार के ऑप्शन को

 सेलेक्ट करना है।


यहाँ पर आपको 12 अंको का आधार नंबर या Vartual ID या Enrollment number माँगा जायेगा।


इसके बाद आपको Masked Aadhaar के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।


फिर Captcha code भरने को कहा जायेगा। इसके बाद OTP वेरिफिकेशन होगा।


आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।


इसके बाद आप Masked Aadhaar को डाउनलोड कर सकते है।

Masked Aadhaar क्या है ? Masked Aadhaar कैसे डाउनलोड करे ?

असली और नकली चार्जर में कैसे करे पहचान ? original and duplicate charger

 

original and duplicate charger

किसी भी स्मार्टफोन के लिए चार्जर उतना ही जरुरी है जितना इंसान के लिए खाना। 

इस लिए सभी स्मार्टफोन के साथ चार्जर जरूर दिया जाता है। Apple जैसे कुछ 

कंपनियों को छोड़ कर। जब आप पहली बार चार्जर लेते है तो आपको मोबाइल 

कंपनी असली चार्जर देती है। लेकिन क्या होता है जब किसी कारणवश आपका चार्जर

 ख़राब हो जाता है। ऐसे में आपको नए चार्जर की जरुरत होती है। और आप इसके 

लिए मार्किट का रुख करते है। लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि आप जो चार्जर 

खरीद कर लाएंगे वो असली होगा या नकली।

कैसे करेंगे असली चार्जर की पहचान। आज की इस पोस्ट में हम जानेगे कि कैसे हम 

असली और नकली चार्जर की पहचान कर पाएंगे।

नकली चार्जर का नुकसान ।


इससे पहले की हम असली चार्जर की पहचान करे। हमें नकली चार्जर के नुकसान

 भी जान लेने चाहिए। अक्सर हम अपने फ़ोन को किसी भी चार्जर से चार्ज कर लेते है।

 लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। ये हमारे फ़ोन के लिए सही नहीं है। फ़ोन की बैटरी

 को ख़राब कर सकता है साथ ही चार्जर स्लॉट को भी। नकली चार्जर से जब हम अपने 

फ़ोन को चार्ज करते है तो आपने ध्यान दिया होगा कि फ़ोन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है।

 साथ ही चार्जर का adopter भी गर्म हो जाता है। आप जानते ही होंगे कि फ़ोन के heat 

करने की वजह से कितनी बार फ़ोन ब्लास्ट होने की खबरे आए दिन आती रहती है। 

इससे फ़ोन और व्यक्ति दोनों को नुकसान हो जाता है। इसलिए ये जानना बहुत ही जरुरी

 हो जाता है कि जब भी हम अपने फ़ोन के लिए कोई नया चार्जर ले रहे है तो इस बात का

 जरूर से ख्याल रहे कि चार्जर ओरिजिनल हो।

कैसे करे असली चार्जर की पहचान ?


पहला :- चार्जर की क्वालिटी


जब आप फ़ोन की चार्जर खरीदने जाओ तो सबसे पहले चार्जर की क्वालिटी पर ध्यान दे। 

यदि चार्जर की बनावट सस्ती प्लास्टिक से बनी हो तो आप उसे बिलकुल भी ना ख़रीदे।

 क्यूंकि वो असली चार्जर नहीं है। और दुकानदार आपसे असली चार्जर के पैसे ले लेगा।


दूसरा : - ऑन दी स्पॉट चेक


चार्जर खरीदने से पहले चार्जर को ऑन दी स्पॉट चेक कर ले अपने फ़ोन में insert करके।

 क्या चार्जर आपके फ़ोन को सपोर्ट कर रहा है। यदि कर रहा है तो चार्जिंग की स्पीड देखिये। 

3 -4 % चार्जर करके देखिये अपने फ़ोन को यदि स्पीड स्लो है तो बिलकुल भी उस चार्जर को ना ले।


तीसरा :- ब्रांड नाम


ब्रांड नाम भी एक जरुरी चीज़ होती है असली चार्जर की पहचान में। इसलिए जब आप 

चार्जर खरीदने जाए तो अपने साथ अपने पुराने चार्जर को जरूर लेकर जाए। ब्रांड के नाम 

को मैच करे। हो सकता है नाम एक सा हो , लेकिन फिर भी नाम का फॉण्ट चेंज हो सकता है।

 या फिर मिलता जुलता नाम हो सकता है तो इस पर जरूर ध्यान दे।


चौथा : - चार्जर की डिज़ाइन


अपने साथ अपने पुराने चार्जर को जरूर लेकर जाए जब आप अपना नया चार्जर खरीदने 

जा रहे है। ओरिजिनल चार्जर की पहचान के लिए आपके चार्जर की डिज़ाइन भी same

 होनी चाहिए। क्यूंकि नकली चार्जर बनाने वाले मिलता जुलता डिज़ाइन का चार्जर बना तो लेते है। 

लेकिन बिलकुल same design का नहीं बना पाते। तो इस तरह आप डिज़ाइन के द्वारा भी 

पहचान सकते असली और नकली चार्जर को।


ये थे वो 4 तरीके जिनसे आप ओरिजिनल चार्जर खरीदने जाओ तो आप ओरिजिनल की 

पहचान कर पाएंगे। और नकली चार्जर लेने से बच जायेगे। और आपके पैसे का सही उपयोग ही पायेगा।


उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आई होगी।

How to make money from YouTube

 YouTube से पैसा कैसे कमाए ?


How to make money from YouTube
यूट्यूब से पैसा कैसे कमाए (How to make money 

from YouTube) ये जानने से पहले हम थोड़ा सा ये जान

 ले कि आखिर यूट्यूब है क्या ? ऐसे तो आज के समय में 

शायद ही ऐसा कोई हो जो यूट्यूब को ना जानता हो। 

आज पूरी दुनिया में यूट्यूब के users है। हर एक नई

 फ़ोन में YouTube का एप्लीकेशन by default आपको मिल जाता है। आज के समय 

में फ़ोन में वीडियो देखने के लिए पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा YouTube को ही इस्तेमाल 

में लाया जाता है। असल में YouTube ,Google का ही प्रोडक्ट है। यह एक अमेरिकी कंपनी है। 

YouTube एक सोशल मीडिया और वीडियो शेयरिंग और live streaming एप्प है।

यहाँ आपको हर तरह की वीडियो मिल जाएगी चाहे वो technical हो या entertainment,

 music, sports, education, animation, cooking, business, movies, news, और

 vlogs,और बहुत कुछ। इसे आप Creater और viewer दोनों की तरह use कर सकते है।

 कुछ समय पहले तक YouTube मात्र एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म हुआ करता था। लेकिन

 आज ऐसा नहीं है। YouTube आज एक बिज़नेस मॉडल हो गया है। अब लोग जानना चाहते

 है कि How to make money from YouTube. यहाँ से आज लोग लाखो करोडो कमा रहे है।

 साथ ही लोगो को एक फेम मिल रहा है। YouTube पर अब लोग मार्केटिंग कर रहे है।


YouTube पर पहले सिर्फ कुछ ही creater हुआ करते थे। लेकिन आज के समय में ना 

केवल creaters की संख्या में बढ़ोतरी हुई है बल्कि बड़ी बड़ी कंपनियों ने भी YouTube

 पर अपना चैनल खोल दिया है। चाहे वो सरकारी हो या निजी। चाहे वो न्यूज़ चैनल हो या 

टेलीविज़न चैनल। गूगल paytm जैसे कंपनी के भी YouTube चैनल बने हुए है।

YouTube से पैसा कमाने का तरीका


इसके लिए सबसे पहले आपको अपना YouTube चैनल बनाने की जरुरत है , 

जो की बिलकुल मुफ्त में और आसानी से YouTube में ही बन जाता है। चैनल बनाने 

के बाद आपको टॉपिक सोचने की जरुरत है। आप YouTube पर किस तरह का वीडियो 

बनायेगे। आपमें क्या talent है ? आप क्या दिखा या समझा या सीखा सकते है। आपको

 किस चीज़ में रूचि है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि YouTube में बाकि लोग जो कर रहे है

 आपको भी वही करना है। आप उनके जैसा भी कर सकते है।

और उनसे हट कर भी। आप जितना अलग तरीके का टॉपिक लेकर आएंगे उतना ही जल्दी 

आप YouTube पर ग्रो करेंगे। क्यूंकि आज के समय में कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा है।


चैनल बना लिया आपने , वीडियो का टॉपिक सोच लिया आपने। अब आपको वीडियो बनाना 

है और एडिट करके YouTube पर upload कर देना है। यहाँ ध्यान देने वाली कुछ बाते है।


आप वीडियो किसी से भी बना सकते है चाहे आप फ़ोन से बनाओ या कैमरे से। आपके पास 

जो है आप उससे शुरुआत कर सकते है। आप वीडियो में अपना फेस दिखा भी सकते है और

 बिना फेस दिखाए भी बना सकते है।

YouTube पर 1000 subscriber और 4000 घंटे watch time


YouTube पर वीडियो एक बार upload कर देने के बाद आपके चैनल के टॉपिक पर ही 

और भी वीडियो बना के उसी तरह अपलोड करते रहे।


वीडियो upload करने की कोई समय सीमा नहीं है। आप जब चाहे वीडियो बना के 

अपलोड कर सकते है।


अब YouTube की एक criteria है कि जब तक आपके चैनल पर 1000 subscriber 

और 4000 घंटे का watch time नहीं हो जाता। तब तक आप YouTube से पैसा नहीं कमा सकते। 

जैसे ही आप YouTube की इस criteria को पूरा कर लेते है वैसे ही आपकी कमाई YouTube 

से शुरू हो जाती है। आपके द्वारा बनाए गए वीडियो पर जब views आएंगे लोग देखेंगे।

लोगो के द्वारा आपकी वीडियो देखने के दौरान जितनी बार YouTube द्वारा लगाए गए ads

 आएंगे। उतनी बार आपको हर ads के पैसे मिलेंगे। ये सारे पैसे महीने बर आपके google 

Adsense अकाउंट में जमा होते रहेंगे। और जैसे ही 100$ के ज्यादा इसकी रकम को जाएगी

 महीने के अंत में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जायेगा।
ये तो सिर्फ एक तरीका हुआ YouTubeसे पैसा कमाने का। इसके आलावा और भी बहुत से तरीके

 है जिससे आप पैसे कमा पाओगे।

जैसे जैसे YouTube पर आपके subscribers और views बढ़ते जायेगे। वैसे वैसे आपको 

कंपनियों के sponsers आने शुरू हो जायेगे। कंपनियों के प्रोडक्ट्स और सर्विस का प्रमोशन 

आप अपने चैनल पर करके भी उनसे पैसे कमा सकते है। किसी एक प्रमोशन पर कितना 

पैसा लेंगे ये आपके और कंपनी के बीच decide होगा।

ये दूसरा तरीका हुआ YouTube से पैसे कमाने का। इस तरह और भी बहुत से तरीके है। 

जिनके जरिये आप आसानी से YouTube से घर बैठे पैसे कमा सकते है। How to make

 money from YouTube की अगली पोस्ट में हम जानेगे बाकी तरीको को 

CCTV Camera


cam 360
दोस्तों आज की इस पोस्ट में आपको एक कमाल 

का गैजेट ( CCTV Camera) देखने को मिलेगा। 

जो आज के समय में बहुत काम की चीज़ है। 

बहुत महँगी नहीं है लेकिन इसके ना होने पर 

चीज़े बहुत महँगी पड़ सकती है। जी हाँ मैं बात 

कर रहा हूँ CCTV Camera की।


यदि आपके पास कोई दुकान है चाहे वो छोटा हो या बड़ा , आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। 

सुरक्षा की जरुरत हर जगह होती है।

बात सिर्फ दुकान की नहीं है इसे आप अपने घर में भी इस्तेमाल कर सकते है , इससे 

आप चोरी जैसे समस्या से निजात पा सकते है।

ऐसा नहीं है कि इससे चोरी नहीं होगी , लेकिन हाँ चोरी होने के बावजूद आपको आपका 

सामान वापस दिलवा सकता है। CCTV Camera तो आप कोई भी ले सकते है लेकिन 

आज जो कैमरा हम आपको unbox करके दिखाएंगे। उसकी ख़ास बाते भी हम आपको बतायेगे।

Camera feature

Proudly Indian : क्यूबो स्मार्ट कैम 360 CCTV Camera को भारत में डिजाइन और 

निर्मित किया गया है। भारतीय बाजार की सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए इंजीनियर।


Trust of Hero Group : हमारा चौबीसों घंटे ग्राहक सेवा और वाइड फील्ड नेटवर्क 

न केवल आपकी सभी चिंताओं और प्रश्नों का समाधान करता है बल्कि जीवन भर के 

लिए मन की पूर्ण शांति सुनिश्चित करता है।


360 Coverage : लेंस का बहु-दिशा रोटेशन सुनिश्चित करता है कि कोई अंधा धब्बे नहीं हैं।


Theft Proof Cloud Storage : भारत में स्थित क्लाउड स्टोरेज पर अपनी सभी रिकॉर्डिंग 

सुरक्षित करें। डिवाइस चोरी हो जाने पर भी आपके निजी घरेलू क्षण आपके साथ रहते हैं।


Intruder Alarm : उन्नत एआई क्षमताएं जो किसी व्यक्ति का पता चलने पर स्मार्ट तरीके 

से पता लगा सकती हैं और सूचित कर सकती हैं। घुसपैठ की स्थिति में आप एक स्वचालित 

लाउड सायरन भी बजा सकते हैं।


Motion Tracking : इंटेलिजेंट एआई स्वचालित रूप से एक चलती वस्तु को पहचानता है

 और वास्तविक समय में वस्तु को ट्रैक करता है।


Continious recording : 24x7 निरंतर रिकॉर्डिंग के साथ कभी भी एक क्षण न चूकें। बस इसे

 ऐप सेटिंग में सक्षम करें और हमेशा जानकारी में रहें।


Full colour in low light : उन्नत कम रोशनी तकनीक आपको कम रोशनी की स्थिति में भी 

रंग देखने की अनुमति देती है।


2-way talk : रियल लाइफ-लाइक क्लैरिटी द्वारा संचालित बिल्ट-इन माइक्रोफोन और 

स्पीकर के साथ निर्बाध रूप से सुनें और बात करें।

CCTV Camera Works with Alexa and Google


बड़ी स्मार्ट स्क्रीन पर स्पष्ट विवरण देखें जो वॉयस कमांड की सुविधा के साथ एलेक्सा या गूगल

असिस्टेंट के साथ काम करते हैं।


Data storage : 256GB तक एसडी कार्ड स्टोरेज सपोर्ट।


डिवाइस को सुचारू रूप से काम करने के लिए, नीचे दिए गए विनिर्देशों के साथ वाईफाई 

की आवश्यकता है -2.4Ghz वाई-फाई (802.11 / b / g / n) नेटवर्क, 2Mbps से अधिक 

नेटवर्क अपलोड गति और RSSI शक्ति -50dBm से अधिक 

Cryptocurrency

 

cryptocurrency
आज के समय में यदि आप online मार्किट को समझते है। cryptocurrency 

ऑनलाइन काम करके पैसे earning चाहते है तो आज की ये पोस्ट आपकी जरूर

 से मदद कर सकता है। ऑनलाइन एक बहुत बड़ा मार्किट हो गया है। जिसमे काम 

करके earning के बहुत से जरिये है। उन्ही में से एक जरिये की आज हम बात करने जा रहे है।

 हम बात कर रहे है क्रीपोकररेन्सी में इन्वेस्ट करने की । कैसे करना है ? क्या करना है ? 

सब जानेगे आज की इस पोस्ट में।


यदि आप online  पैसे कमाने के तरीको के बारे में थोड़ा बहुत भी जानते है या 

ऑनलाइन एक्टिव रहते है तो आपके लिए ये क्रिप्टोकोर्रेंसी शब्द बिलकुल भी नया नहीं होगा। 

आप इससे अच्छी तरह से वकीप होंगे।


या आपने कभी online money  कमाने के बारे में गूगल पर सर्च किया हो या किसी से पूछा हो। 

तौभी क्रिप्टोकोर्रेंसी का जिक्र जरूर हुआ होगा।

What is Cryptocurrency ?


क्रिप्टोकोर्रेंसी एक करेंसी ही है जो digital होती है। इसे दूसरे करेंसी की तरह हाथ 

से लेंन - देन नहीं किया जा सकता। इसे आप किसी coin या नोट के रूप में नहीं देख सकते 

और ना ही इसकी कहीं printing होती है। इस पर किसी भी देश या goverment का नियंत्रण नहीं होता।

 यह डिजिटल होती है जिसकी वैल्यू घटती बढ़ती रहती है।

पुरे विश्व से आप कहीं से भी इसे buy और sell कर सकते है। हालाँकि कुछ देशो ने इसे पूरी

 तरीके से Ban कर दिया है। लेकिन वहीँ कुछ देशो से इसे करेंसी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

 वहीँ कुछ देश करेंसी के रूप में इसे स्वीकार तो नहीं कर पाए है लेकिन बैन भी नहीं किया है।

 यानि आप इसमें इन्वेस्ट करके मुनाफा तो कर सकते है लेकिन करेंसी के रूप में इस्तेमाल 

करके चीज़ो की खरीद - बिक्री नहीं कर सकते। क्रप्टोकोर्रेंसी को लेकर सभी देशो में अभी

 हलचल है। क्रिप्टोकोर्रेंसी में एक नहीं बल्कि बहुत से कॉइन है आज के समय में जैसे 

Bitcoin , Ethereum, Tron और बहुत कुछ।

क्रिप्टोकोर्रेंसी से पैसे कैसे कमाए ?


जितनी भी क्रिप्टोकोइंस होती है मार्किट में उन सबको एक जगह लिस्ट किया जाता है। 

जो इनको एक जगह लिस्ट करके रखती है , उनको क्रिप्टो एक्सचेंज कहते है। 

Wazirx , CoinDCX, Coinswitch Kuber कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी है। यहाँ आपको सभी

 क्रिप्टो कोइंस मिल जायेगे। जिन पर आप trading कर सकते हो। सभी coins की डिटेल 

आपको मिल जायेगे। आप अपने हिसाब से किसी को क्रिप्टो को buy - sell कर सकते है।


यदि आप भी ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है तो आप भी trading कर सकते है। 

invest कर सकते है। और घर बैठे बहुत से पैसे बना सकते है।


मैं आपको recomment करता हूँ कि आप Coinswitch Kuber क्रिप्टो एक्सचेंज का इस्तेमाल करे। 

क्यूंकि मैं खुद इस एक्सचेंज का इस्तेमाल कर रहा हूँ। किसी भी नए इन्वेस्टर के लिए ये बिलकुल

 सही प्लेटफार्म है। इतना इंटरफ़ेस इतना अच्छा है कि कोई भी इसमें आसानी से समझ कर

 पैसे कमा सकता है। इसमें deposit और withdraw का process भी बहुत आसान है।

Coinswitch Kuber

और उससे भी बड़ी बात Coinswitch Kuber क्रिप्टो एक्सचेंज Indian cryptocurrency

 एक्सचेंज है। इसलिए भविष्य में यदि इसमें कोई अपडेट आता है तो वो हम इंडियन कस्टमर 

को मद्देनजर रखते हुए अपडेट लाया जायेगा। और हम यहाँ ज्यादा सुरक्षित और सरल महसूस करेंगे।


इतना ही नहीं यदि आप पहली बार Coinswitch Kuber एक्सचेंज में sign up कर रहे है 

तो आपको कुछ बिटकॉइन बोनस के तौर में दिए जायेगे।


यहाँ मैं आपको Coinswitch Kuber का लिंक दे रहा हूँ। क्लिक करके sign up कर ले। 

sign up करते ही आपको कुछ बिटकॉइन आपके वॉलेट में मिल जायेगे।

WhatsApp में voice message preview का ऐसे करे इस्तेमाल

 

WhatsApp voice message preview
WhatsApp पर आए दिन कुछ न कुछ Update आते रहते है।  कुछ अपडेट बहुत पसंद आते  है।  

कुछ बिलकुल ही बकवास होते है।  आज हम WhatsApp  की एक ऐसे ही नए अपडेट के

 बारे में बात करने जा रहे है।  WhatsApp voice message preview एक अपडेट के रूप में 

WhatsApp  ने लांच कर दिया है। आज की इस पोस्ट में हम जानेगे कि ये अपडेट क्या है ?

और कैसे काम करता है ? 

WhatsApp ने वौइस् मैसेज प्रीव्यू को वेब और डेस्कटॉप पर दिया है और Android और IOS पर तो

बिलकुल से ये अपडेट काम आने वाली है। 

क्या है WhatsApp voice message preview ?

आपको WhatsApp पर वौइस् मैसेज का ऑप्शन तो मिलता ही है , जिसको आपने जरूर

 से इस्तेमाल भी किया होगा।  इसमें आप वौइस् मैसेज के माइक को प्रेस करके रखते है 

जब तक आप अपनी बातो को पूरी नहीं कर लेते है।  

जैसे ही आपका मैसेज आप बोल कर कम्पलीट कर लेते है तो आप माइक को 

रिलीज़ कर देते है।  और आपका मैसेज sent हो जाता है।  इसमें आप अपने रिकॉर्ड किये 

हुए वौइस् को भेजने से पहले सुन ही नहीं पाते है।  

और कुछ गलती होने पर हम उसमे सुधार भी नहीं कर पाते।  इस वजह कई  बार सामने 

वाले को गलत मैसेज पहुँचता है , जो बुरा अनुभव देता है।  इसी कमी को पूरा करते हुए  

WhatsApp नया अपडेट लेकर आया है। 

जिसे WhatsApp voice message preview के नाम से लांच किया गया है।  

इस नए अपडेट के बाद अब WhatsApp के वौइस् मैसेज को भेजने से पहले आप एक बार

 प्रीव्यू कर पाएंगे।  यानि आप एक बार अपनी रिकॉर्ड की हुई आवाज को सुन सकते है 

भेजने से पहले।  इससे आप अपनी गलती को पहचान पाएंगे और उसमे सुधार भी कर  पाएंगे।

  साथ ही आप अपनी आवाज क्वालिटी को भी जाँच पाएंगे।

WhatsApp voice message preview का कैसे करे इस्तेमाल ? 

ये अपडेट सभी फ़ोन में अपने आप आ जाएगी , जैसे बाकी updates आ जाते है।  पर ध्यान दे 

WhatsApp की इस अपडेट को पाने के लिए आपके पास WhatsApp एप्प का अपडेट

 version होना चाहिए।  यदि आपने WhatsApp को अपडेट कर लिया है तो इसके बाद आपको 

chat सेक्शन को ओपन करना है।  

ओपन करने के बाद आपको माइक्रोफोन पर टैब करके होल्ड करना है।  यदि हैंड फ्री 

रिकॉर्डिंग करना चाहते है तो स्लाइड करे।  वेब और डेस्कटॉप version पर स्लाइड करने

 की जरुरत नहीं होती है।  क्यूंकि ये पहले से हैंड फ्री होते है।  

इसके बाद आप बोलना शुरू करे।  

और कम्पलीट होने पर स्टॉप बटन प्रेस करे।  

अब आप अपने रिकॉर्ड किये हुए  वौइस् को सुन सकते है प्ले बटन पर क्लिक करके। 

आप seek bar पर क्लिक करके रिकॉर्डिंग के किसी भी हिस्से में जा सकते है।  और वहां से 

 इसे डिलीट या एडिट  कर सकते है।   

अपनी रिकॉर्डिंग सुनने के बाद यदि सब सही है तो आप सेंड बटन पर क्लिक कर दे।  

जिससे आपका वौइस् मैसेज चला जायेगा। 

और इस तरह और वौइस् मैसेज के लिए भी इस क्रम को दोहरा सकते है।  

you can read also this post : - WhatsApp call recording app

How to get back a stolen phone?

    चोरी हुए फ़ोन को कैसे वापस पाए ?



चोरी हुए फ़ोन को कैसे वापस पाए ?
अगर आपका फ़ोन चोरी हो जाए तो आप उसे वापस जरूर पा सकते है। चोरी हुए फ़ोन को कैसे वापस पाए ?

और ऐसा करने के लिए गूगल खुद आपकी मदद करेगा। फ़ोन चोरी होने के बाद हमें क्या करना है ? 

और चोरी होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए सारी बाते जानेगे इस पोस्ट में।आज के

 समय में हम सब जानते है कि हम सब के लिए हमारा फ़ोन कितना महत्वपूर्ण है।फ़ोन में 

हमारी कितनी important चीज़े होती है। हमारे बैंक हमारे फ़ोन से लिंक होता है।


हम मान सकते है कि फ़ोन हमारे लिए एक छोटा बैंक है। इतना ही नहीं बल्कि फ़ोन में हम

अपनी बहुत से जरुरी डाक्यूमेंट्स रखते है। जिनके गुम हो जाने पर हमारा चिंतित होना लाजमी है।

हमारा फ़ोन यदि किसी और के हाथ में लग जाए तो आप समझ सकते है हमारी कितनी बड़ी

जानकारियां हम किसी और के हाथ में दे देते है। हमारी डॉक्यूमेंट का बहुत गलत इस्तेमाल हो सकता है।

और हमारी हमारी बैंकिंग के साथ छेड़ - छाड़ की जा सकती है ।

मतलब हमारी प्राइवेसी की पूरी तरह दाजिया उड़ सकती है। सिर्फ हमारे फ़ोन के चोरी या गम हो जाने से।

चोरी या गुम हुए फ़ोन को खोजने में गूगल करेगा आपकी मदद।

जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना खुद गूगल हमारी मदद करेगा हमारे चोरी किये हुए फ़ोन को 

वापस लाने में। आपको गूगल की इस सर्विस को जरूर लेना चाहिए। जो की बिलकुल मुफ्त है 

और बहुत बड़े जोखिम से आपको बचा सकता है। इसके लिए क्या करने की जरुरत है ?

आपको अपने फ़ोन में गूगल की एक बहुत ही जरुरी और कमाल की एप्लीकेशन इनस्टॉल 

करने की जरुरत है। इस एप्प का नाम है गूगल find my device .ये एप्लीकेशन आपको प्ले 

स्टोर में आसानी से मिल जायेगा। जो सिर्फ 1.8 Mb का एप्लीकेशन है।

google find my device को प्ले स्टोर पर १०० मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

आप भी इस एप्लीकेशन को जरूर से डाउनलोड करे।


Google find my device कैसे काम करता है ?


आपका फ़ोन चोरी या गुम होने पर आप Google find my device अप्प के जरिये अपने 

चोरी या गुम हुए फ़ोन का लोकेशन ट्रैक कर सकते है साथ ही आपके फ़ोन में कितनी बैटरी है

 इसकी जानकारी भी आपको मिल जाएगी। चोरी हुए फ़ोन को कैसे वापस पाए ?

तीन मुख्य ऑप्शन होते है google find my device में। चोरी हुए फ़ोन को कैसे वापस पाए ?

पहला play sound , दूसरा : - secure device और तीसरा :- erase डिवाइस। यदि आपने 

अपने फ़ोन में google find my device अप्प को इंस्टॉल कर रखा है और आपका फ़ोन चोरी हो जाता है।

या फिर आपका फ़ोन गुम हो जाता है। तो ऐसे में आपको अपना दूसरा फ़ोन या अपने किसी 

दोस्त का फ़ोन लेकर उसमे google find my device अप्प को इनस्टॉल करना है और उसी 

ईमेल से sign up करना है जिस ईमेल id से आपने अपने फ़ोन में इस अप्प को इनस्टॉल किया हुआ है।


कैसे करे इस्तेमाल ? चोरी हुए फ़ोन को कैसे वापस पाए ?


इसके बाद प्ले साउंड के ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें जाकर आपको अपने 

फ़ोन नंबर को डायल करना है। जिससे आपका फ़ोन रिंग होने लगेगा। चाहे आपका फ़ोन बंद हो तब भी।

इससे यदि अभी तुरंत आपका फ़ोन चोरी या गुम हुआ है , और आप किसी क्लास में या हॉल में है तो 

आपको आपके फ़ोन की रिंग सुनाई दे देगी। चाहे चोर ने आपका फ़ोन स्विच ऑफ ही क्यों ना कर दिया हो।

दूसरा ऑप्शन है सिक्योर डिवाइस का : इसके जरिये आप चोर को मैसेज भेज सकते है कि

 वह आपके फ़ोन को वापस कर दे।

तीसरा तरीका है erase डिवाइस का : यदि सारी कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है तो 

आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है। इसके जरिये आप अपने फ़ोन के सभी जरुरी 

डाक्यूमेंट्स और फ़ोल्डर्स को डिलीट कर सकते है।

आप इस पोस्ट को भी पढ़ सकते है : - नया मोबाइल खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए।