JBL Flip 6 bluetooth speaker

     JBL Flip 6 Bluetooth Speaker 


JBL Flip 6 bluetooth speaker
JBL ने JBL Flip 6 Bluetooth Speaker भारत में लांच कर दिया है।  पॉपुलर फ्लिप स्पीकर की सीरीज में JBL ने कंपनी ने JBL Flip 5 Bluetooth Speaker  के बाद JBL Flip 6 Bluetooth Speaker  को भारत में लांच कर दिया है।  JBL की पॉपुलर फ्लिप स्पीकर की सीरीज लोगो को काफी पसंद आ रही है।

  इसलिए JBL Flip 6 Bluetooth Speaker को JBL Flip 5 Bluetooth Speaker की तरह ही Tubelar डिज़ाइन दिया गया है। 

 भारत में JBL flip 6  को 9 अलग अलग कलर में ख़रीदा जा सकता है।  ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, पिंक, स्क्वाड, टील, रेड और व्हाइट कलर JBL official website में  लिस्ट किया गया है। जबकि एमेजॉन पर इसे तीन कलर वेरिएंट्स- ब्लैक, ब्लू और स्क्वाड में लिस्ट किया गया है। 

JBL Flip 6 price in India

JBLकी ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको JBL Flip 6 की कीमत भारत में 14,999 रु देखने को मिल जाएगी।  लेकिन अभी के समय में कंपनी कुछ बेहतर ऑफर के साथ इसे 11,999 रु में बेच रही है।  ना केवल ऑफिसियल वेबसाइट में बल्कि दूसरे ecommerce कंपनी जैसे amazon पर भी ऑफर के साथ यही कीमत देखने को  जाएगी।  

JBL Flip 6 price specification 

सबसे पहले बात  करते है ब्लूटूथ की तो इसमें Bluetooth 5 . 1 कनेक्टिविटी दी गई है।   जबकि JBL flip5   Bluetooth speaker में v 4. 2 कनेक्टिविटी दी गई है।  

इसमें वाटर  और डस्ट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। जबकि  JBL flip 5 Bluetooth speaker में वाटरफ्रूपिंग के लिए IPX7 रेटिंग दी गई थी।  

जब्ल फ्लिप 6 पोर्टेबल स्पीकर   two - way स्पीकर सिस्टम दिया  गया है।  इसमें एक साथ 2 ब्लूटूथ डिवाइस को कनेक्ट किया जा  सकता है।  

यह रेस ट्रैक शेप वाले ड्राइवर के साथ आता है। 

 डिवाइस JBL Flip 6 Bluetooth Speaker में एक ट्विटर और ड्यूल बेस रेडियेटर दिए गए है।  जो कि वूफर के लिए 30W-20W की आउटपुट देते हैं। 

इस डिवाइस में 63 HZ - 20 HZ फ्रीक्वेंसी रिस्पांस रेंज दी गई है।  

इस डिवाइस में पार्टी बूस्ट नाम का एक फीचर दिया गया है , जिसकी मदद से आप  एक से ज्यादा पार्टबूस्ट Compatable स्पीकर को pair कर सकते है।  जिससे आप एक बढ़िया पार्टी वाला साउंड एक्सपेरिएंस कर सकते है।  अलग अलग डिवाइस को रूम  अलग अलग जगह पर रख कर भी  जगह same  साउंड की रेंज का मजा ले सकते है।   

JBL flip 6  Bluetooth speaker battery 

कंपनी की माने तो USB टाइप सी पोर्ट चार्जर की मदद से आप इस डिवाइस को 2. 5 घंटे में फूल चार्ज कर सकते है।  JBL कंपनी का दावा है कि  JBL Flip 6 Bluetooth Speaker एक सिंगल चार्ज में 12 घंटे का प्लेबैक टाइम से सकता है।  

डिवाइस JBL flip 6 को my JBL app से कनेक्ट करके साउंड को अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।  एंड्राइड और IOS दोनों पर ही my JBL app अवेलेबल है।  

इसके वजन की बात करे तो ये 550 ग्राम है।  जिसको आप कहीं पर भी आसानी से  ले जा सकते है।  

Redmi smart band pro review and unboxing

 Redmi smart band pro review and unboxing 


redmi smart band pro
Xiaomi ने इस fitness band को Redmi note 11  और Redmi note 11   के साथ लांच किया था।  जैसे कि  इसके नाम से ही पता चलता है।  Redmi note pro , Redmismartband का ही अपडेट वर्शन है।  और इसमें कई एक्स्ट्रा features दिए गए है।  और कई जरुरी features भी इसमें add किये गए है। 

 लेकिन features add  करने के साथ ही इसकी price को भी बड़ा दिया गया है।  लेकिन अच्छी बात ये है price को बहुत ज्यादा नहीं बढ़ाया गया है।  

Redmi smart band pro price in India 



रेडमी स्मार्ट band प्रो की price इस समय भारत में 3,999 रु चल रही है।  लेकिन अभी कंपनी अपने कुछ ऑफर्स के जरिये इसे 3,499 रु में sell कर रही है।  तो ये बिलकुल सही समय हो सकता है , इसे खरीदने का।  



Watch on YouTube https://youtu.be/b2cwmQTzDXU 💥


Design 


इस स्मार्ट band में आपको rectangle polycarbonic body देखने को मिलती।  है जिसमे 1.47 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।  panel काफी बड़ा और क्लियर है।  जिससे इसे रीड करने में आखो पर जोर देना नहीं पड़ता।  किसी भी text को आसानी से पढ़ा जा सकता है।  बिना आंको पर जोर दिए। 

 डिस्प्ले पर always on mode दिया है।  साथ ही इसमें ब्राइटनेस अपने आप adjust हो जाती है।  इसके बॉडी में कहीं पर भी कोई बटन नहीं दिया गया है।  इसे टच के द्वारा ही nevigate किया जाता है।  

mi smart band pro review and unboxing 


इसमें TPU (Tarmoplastic polyurithen )  strap का इस्तेमाल किया गया है।  इसका strap बिलकुल curved है , जो mi 6 के जैसा अनुभव देता है।  strap curved होने की वजह से इसे बड़ी आसानी लम्बे समय तक पहना जा सकता है।  इससे हाथो में निशान नहीं बनते।  

strap पर दिए गए कनेक्टर की वजह से strap को आसानी से अलग किया जा सकता है , इसके लिए कोई अलग से टूल लेने की जरुरत नहीं पड़ती।  फिटनेस band में इसके निचे ही हेल्थ sensor दिए गए है।  

डिवाइस बहुत हल्का है सिर्फ २१ ग्राम का है।  इसलिए घंटो इसे पहने रहने पर भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती।  इसे पहन पर आप आसानी से सो भी सकते है।  

connectivity 

रेडमी स्मार्ट band प्रो को एंड्राइड और IOS दोनों पर आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।  android पर इसे Xiaomi ware के साथ और IOS में इसे Xiaomi ware lite  app के जरिये pair  किया जाता है। 

 pair का process बहुत simple है।  इसके लिए एक mi account की जरुरत होती है।  pair करने के बाद इसे app के जरिये इसकी सेटिंग को भी बदला जा सकता है।  

Xiaomi smart band pro specifications 


इसमें Bluetooth दिया गया है।  

फ़ोन के नोटिफिकेशन को आप स्मार्ट band में देख सकते है।  

50 + Watch face दिए गए है।  आप अपने फ़ोन की गैलरी से किसी भी फोटो को अपने स्मार्ट band के लिए Watch face बना सकते है।   

incoming call के alert भी आपको यहाँ मिल जाते है।  

110 + वर्कआउट को आप इसमें ट्रैक कर सकते है।  जिसमे 14 वाटरफिटनेस एक्सरसाइज भी है।  आमतौर पर मिलने वाले samartband इतने वर्कआउट ट्रैक नहीं हो पाते।  

हार्ट रेट को ये लगातार ट्रैक कर सकता है और सोते समय भी SPO 2 level को ट्रैक करता है।  बैटरी की खपत कम होने के लिए इसमें पहले से ये सभी फंक्शन पहले से ऑफ होके आते है।  

आप अपने जरुरत के हिसाब से इसे on कर सकते है।  डिवाइस का इंटरफ़ेस काफी सरल है।  कोई भी इसे आसानी से समझ सकता है।  

रिव्यु के लिए इसे एक हफ्ते तक पहन कर देखा गया।  कोई दिक्कत नजर नहीं आई।  आउटडोर कंडीशन में भी इसे पढ़ने में कोई परेशानी नहीं आई।  

लेकिन जैसे ही इसे इंडोर कंडीशन में लेकर देखा गया तो इसकी ब्राइटनेस बहुत ज्यादा चमकदार ही रही।  autobrightness की थोड़ी सी दिक्कत यहाँ देखने को मिली। 

Battery 

2000 MAH की बैटरी इसमें दी गई है।  ये 1 से डेड घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।  सभी features को on करके भी इसे ४-५ दिनों तक आसानी से चलाया जा सकता है। 

 हालाँकि कंपनी 14 दिनों की बैटरी capacity का दवा करती है।  कुछ जरुरी features को on रख कर और जिन चीज़ो की जरुरत नहीं है उनको बंद करके आप सप्ताह भर तक आसानी से चला सकते है।   

you can read also : CCTV camera review and unboxing

Video Call पर अच्छा दिखना है । तो इन टिप्स का रखे ख्याल

video call tips
Video Call पर अच्छा दिखना है । तो इन टिप्स का रखे ख्याल ।

 एक लम्बे समय से lockdown हमें देखने को मिल रहा है। 

सभी चीज़े ऑनलाइन हो गई है। स्कूल , कॉलेज , ऑफिस सबको

 बंद तो नहीं किया जा सकता। इसलिए ये सभी चीज़े ऑनलाइन 

चल रही है। जब ऑनलाइन आने की बात होती है। तो ज्यादातर 

लोग कैमरा फेस करना पसंद नहीं करते।

कुछ लोग ऐसे भी होते है जो पहली बार वीडियो कॉल पर आ रहे होते है। भले ही उन्होंने अपनी 

सेल्फी क्लिक की हो। अपने फोटोज क्लिक करे हो। लेकिन फिर भी कैमरा में लोगो के सामने 

आना एक अलग अनुभव होता है। लोग थोड़े से नर्वस होते है। कि पता नहीं मैं कैमरे पर कैसा दिख 

रहा हूँ। मेरी वौइस् कैसे आ रही है। मेरा बैकग्राउंड कैसा दिख रहा है। मेरा रूम का लाइटिंग तो 

ठीक है ना ? इस तरह के बहुत से सवाल मन में आने लगते है।

बात चाहे ऑफलाइन की हो या ऑनलाइन लोग हमेसा अच्छा और बेहतर दिखना चाहते है। हाँ कुछ

 स्कूल , कॉलेज या ऑफिस के मीटिंग ऐसे हो सकते है , जिनमे आपको अपना कैमरा on रखना 

जरुरी नहीं नहीं। इसमें आपको अपना फेस दिखाना जरुरी नहीं है। ऐसे में कैमरा फेस करने का 

झमेला ख़त्म हो जाता है। लेकिन जहाँ आपको फेस दिखाना जरुरी कर दिया गया है , वहां तो कोई

 उपाय नहीं है। लेकिन भले ही कुछ जगह पर आपको फेस दिखाने की जरुरत नहीं पड़ती , 

लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आपको Video Call में कभी भी किसी भी वीडियो कॉल में 

फेस दिखाना नहीं पड़ेगा।

Why you should face the camera

ऑफिसियल Video Call के आलावा भी जैसे अपने दोस्तों के साथ आप कॉल पर है। या अपने 

फॅमिली मेंबर्स के साथ या अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ तो आपको फेस तो दिखाना ही होगा। 

ऐसा नहीं होगा कि आप उनसे भी अनजान लोगो की तरह कैमरा off करके बात करे। फिर वीडियो 

कॉल का मतलब ही क्या रहा गया। इसलिए आज जो टिप्स हम आपको इस पोस्ट के जरिये देने जा

 रहे है। वो सब जगह और हमेशा आपके काम आएगा।


सबसे पहले अपने रूम पर लाइट का ध्यान दे।


वीडियो कॉल करने से पहले अपने रूम या ऑफिस या जहा कहीं से भी आप मीटिंग ज्वाइन करने

 वाले हो। उस जगह की लाइट को देख ले। यदि आप घर में है। तो घर के ऐसे रूम में या जगह पर 

चले जाए , जहाँ लाइट अच्छी मिल रही हो। लाइट पर आने के बाद भी आपको ये बात ध्यान में रखना 

है कि आप लाइट की तरफ फेस करके बैठे। लाइट आपके पीछे से नहीं आनी चाहिए। आपके फेस 

पर लाइट पड़नी चाहिए। बहुत ज्यादा भी नहीं बस नार्मल लाइट।

Video Call tips .video call me acche kaise dikhe 

यदि आप चश्मा पहनते है तो अपने फ़ोन या लैपटॉप जिससे आप वीडियो कॉल कर रहे है। उसकी 

ब्राइटनेस को काम कर दे। इससे आपके फ़ोन या लैपटॉप का रिफ्लेक्शन आपके चश्मे पर नहीं पड़ेगा।

कैमरा को अपने आँखों के समान्तर में रखे।
टेबल पर जब आप अपने फ़ोन या लैपटॉप को रखते है। तो उसे अपने आँखों के समान्तर में रखे।

 कैमरा आपके फेस से निचे नहीं रखा होना चाहिए या फेस से ऊपर भी नहीं होना चाहिए। ऐसा होने 

पर आप कैमरा पर अच्छे नहीं दिखोगे। इसलिए कैमरा हमेसा आपके आँखों के बराबर में रखे।

बैकग्राउंड पर भी ध्यान दे।
कही बार सब कुछ अच्छा होने के बावजूद बैकग्राउंड अच्छा ना होने की वजह से सारा इम्प्रैशन ख़राब 

हो जाता है। इसलिए एक बार बैकग्राउंड पर भी नजर दौड़ा ले। बहुत कुछ करने की जरुरत नहीं है। 

आपका बैकग्राउंड सिंपल और क्लीन ही रखे। पीछे की तरफ बहुत कुछ ताम जाम ना हो।

Preparation before going to live

ऑडियो क्वालिटी को भी चेक कर ले।
सब कुछ ठीक रहा लेकिन ऑडियो ही अच्छी नहीं आ रही आपकी तो सब कुछ बेकार सा लगता है। 

इसलिए ऐसे रूम में ना बैठे जहाँ आपकी आवाज eco ( गूंज ) हो रही हो। कोशिश करे ईरफ़ोन यूज़ 

करने की। जिससे आवाज की क्वालिटी अच्छी आएगी। और बाहर का शोर कम आएगा। ऑडियो प्रीव्यू 

का भी ऑप्शन होता है , यहाँ भी आप वीडियो कॉल से पहले अपनी वौइस् चेक कर सकते है।

वीडियो कॉल से पहले वीडियो क्वालिटी चेक कर ले।
लाइव आने से पहले आप अपनी वीडियो क्वालिटी को चेक ले। ज्यादातर वीडियो कॉल एप्लीकेशन में 

वीडियो कॉल प्रीव्यू का ऑप्शन होता है। जिससे आप लाइव आने से पहले अपने आप को देख सकते है

 कि आप कैसे लग रहे है Video Call पर।

Make your online meeting more official

सुव्यवस्थित तरीके से बैठे।
यदि आप मीटिंग पर है तो जैसे ऑफलाइन मीटिंग पर आप बैठते है बिलकुल वैसे ही behave करे। 

ऐसा ना हो कि आप बार बार अपने कैमरे को सेट कर रहे हो। अपनी जगह से उठ कर कभी पानी के 

लिए तो कभी चार्जर के लिये उठ रहे हो। तो ऐसा ना करे। इससे लोगो का ध्यान बेमतलब बार बार 

आपकी तरफ जायेगा। जब आप कुछ ना बोल रहे हो तो अपनी माइक को बंद करके रखे। ताकी 

 आपके घर पर होने वाली बाते या शोर सबको सुनाई ना दे। मीटिंग में आने से पहले अपने साथ जो

 जरुरी चीज़े है , जिनकी जरुरत आपको मीटिंग के समय हो सकती है। सबको पहले ही अपने साथ रख ले। 

चाहे वो पानी की बॉटल हो , चार्जर हो या कॉपी पेन हो।


इन बातो का ध्यान रखे अपने वीडियो कॉल पर। यदि इन बातो का ख्याल रखते है तो यक़ीनन आप

 लोगो को ऑनलाइन भी इम्प्रेस कर पाएंगे। जिससे आपका व्यक्तित्व और भी निखर कर नजर आएगा

 लोगो के सामने। और आप अच्छे और attractive लगोगे वीडियो कॉल पर।


यकींन है आपको इस पोस्ट से कुछ मदद जरूर मिली होगी। कुछ पूछना या बताना चाहते है तो निचे कमेंट पर आ जाए।

you can read also this post :- google meet

WhatsApp पर अपनी Profile Photo को कैसे Hide करे।

 

how to hide WhatsApp profile photo
WhatsApp पर अपनी Profile Photo को कैसे Hide करे। 

सबसे बड़े messaging एप्प में आज WhatsApp का नाम 

सबसे पहले आता है। आज WhatsApp हर यूजर की जरुरत 

हो गई है। क्यूंकि ये सिर्फ एक messaging app की तरह ही

 इस्तेमाल में नहीं लाया जाता बल्कि Document  Share  में भी 

बहुत काम आता है। हर रोज WhatsApp को डाउनलोड करने 

वाले लोगो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। WhatsApp पर मैसेज के आलावा कॉल , वीडियो कॉल ,

 स्टेटस भी डाला जाता है। इसमें emoji भी बहुत अच्छे अच्छे होते है। जो लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

WhatsApp Privacy Setting


कुछ समय पहले WhatsApp प्राइवेसी पालिसी को लेकर काफी चर्चा में रही। इसके बाद से 

WhatsApp ने अपने प्राइवेसी पालिसी को लेकर बहुत सारे अपडेट किये है। कुछ अपडेट आपको 

\अच्छे लग सकते है। और कुछ ना भी पसंद आए।

आप लगभग व्हाट्सप्प की हर फीचर हो अपने हिसाब से बना सकते है। जैसे आप अपना 

last seen लोगो को दिखाना चाहते है या नहीं। यदि दिखाना चाहते है तो कौन देख सकता है 

और कौन नहीं। इन सबको आप अपने हिसाब से सेट कर सकते है। आपके स्टेटस को कौन देख सकता है। 

और आप किसे नहीं दिखाना चाहते सब कुछ सेट हो जाता है। आप चाहे तो आपके द्वारा भेजे गए मैसेज

 को भी आप एक निश्चित समय बाद डिलीट कर सकते है। जिनको आपने भेजा है उनकी तरफ से भी। 

मतलब आप उनका फ़ोन लिए बिना उनके फ़ोन से अपने भेजे हुए मैसेज डिलीट भी कर सकते है। 

है ना कमाल की बात।


इसी तरह आप अपने व्हाट्सप्प में अपनी प्रोफाइल फोटो को भी अपने हिसाब से सेट कर सकते है। 

आप जिनको अपना प्रोफाइल फोटो दिखाना चाहते है , वही लोग आपका WhatsApp में प्रोफइल 

फोटो देख पाएंगे। इस प्राइवेसी सेटिंग को इसलिए लाया गया है कि बहुत बार ऐसे अनजान लोग

 जिनके पास गलती से ही सही आपका नंबर चला गया है। तो वो जैसे ही अपने फ़ोन में आपका 

नंबर save करता है। उनको WhatsApp में आपकी प्रोफाइल फोटो दिख जाती है। मतलब जिन 

अनजान लोगो के पास आपका नंबर है वो आपका फोटो भी देख सकते है। लेकिन अब की सेटिंग 

के बाद ऐसा नहीं हो पायेगा।

How to hide WhatsApp Profile Photo Hide


इस सेटिंग को करने के लिए आपको 
WhatsApp को open करना है। open करने के बाद 

आपको right साइड सबसे ऊपर 3 डॉट पर  click करना है।


क्लिक करने पर आपको सबसे निचे सेटिंग का ऑप्शन दिख जायेगा। इस पर 
 click कर दे।


इसके बाद नया पेज खुलेगा आपके सामने। यहाँ आपको Account का ऑप्शन देखने को मिल 

जायेगा इस पर  click कर दे।


इसके बाद आपको सबसे ऊपर ही प्राइवेसी का ऑप्शन दिखेगा , उस पर click करे।


उसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो पर सेटिंग के लिए प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करे। जहाँ आपको 

3 option देखने को मिल जायेगा।


पहला : everyone


दूसरा : my contacts


तीसरा : nobody


पहले ऑप्शन पर आप टिक करोगे तो आपका प्रोफाइल फोटो हर कोई देख सकेगा। दूसरे option 

पर टिक करके रखोगे तो आपके फ़ोन में जितने लोगो का नंबर आपने save करके रखा है। सिर्फ 

उन सबको आपका प्रोफाइल फोटो दिखेगा।


और तीसरे ऑप्शन पर टिक करने से आपका प्रोफाइल फोटो कोई भी नहीं देख पायेगा।

 WhatsApp पर अपनी Profile Photo को कैसे Hide करे।
उम्मीद है आपको सेटिंग करने में कोई असुविधा नहीं होगी। किसी भी सवाल निचे कमेंट कर सकते है। 

हम जरूर से आपको रिप्लाई करेंगे।

5 gaming tool app which will make your gaming experience a lot of fun

 5 गेमिंग टूल ऐप जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को काफी मजेदार बना देगा ( 5 gaming tool app which will make your gaming experience a lot of fun)

gaming
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम 5 ऐसे gaming tool 

एप्लीकेशन के बारे में जानेगे जिससे आपका मोबाइल पर

 गेमिंग एक्सपीरियंस बहुत मजेदार हो जायेगा। 

फ़ोन का इस्तेमाल हम सब सिर्फ कॉल करने , मैसेज करने या 

वीडियो देखने मात्र के लिए नहीं करते। बल्कि जब भी हमें कुछ

 फुर्सत के लम्हे मिलते है, उस समय अपने माइंड को फ्रेश करने के लिए मोबाइल पर गेम खेल 

लेते है। हर किसी के फ़ोन में कोई ना कोई गेम जरूर से इनस्टॉल रहता है। 

हर किसी की पसंद अलग - अलग होती है। एक समय हुआ करता था जब कुछ गिने चुने

 गेम ही थे जिसे हम अपने फ़ोन में खेल सके।

gaming news

लेकिन आज में जैसे जैसे फ़ोन अपडेट हुए है। हम अपने फ़ोन में हर तरह के गेम खेल पाते है। 

अब गेम खलेना सिर्फ एक मनोरंजन का काम नहीं रह गया है। बल्कि अब गेमिंग करके आप पैसा 

भी कमा सकते है। लोग इससे अपना कैरियर बना रहे है। गेमिंग एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री हो गई है। 

गेम बनाने वाली कंपनी तो पैसे बना ही रही है। साथ में उस गेम को अच्छे तरीके से खेल कर भी

 लोग पैसा बना रहे है। आप आज के समय में यूट्यूब पर एक दो नहीं बल्कि दुनिया भर के गेमिंग

 चैनल देख सकते है। गेमिंग चैनल बना कर आप पैसे बना सकते है यदि आप गेम खेलने में 

रूचि रखते है। ऑनलाइन गेमिंग टूर्नामेंट करवा सकते है। फिजिकली अपने आस -पास गेमिंग 

स्टोर खोल सकते है। और ऐसे बहुत से तरीके है।


gaming tool


कहने का अर्थ ये है कि आज गेमिंग का बहुत बड़ा मार्किट है और इसका भविष्य उज्जवल है। 

लेकिन जब हम अपने फ़ोन पर गेमिंग करते है तो कुछ problems का हमें सामना करना पड़ता है। 

जैसे मोबाइल लैक करने hang करने लगता है। कोई छोटा मोटा गेम डाउनलोड रहने पर अक्सर 

ऐसा नहीं होता है। लेकिन कोई बड़ी गेम जो बहुत ज्यादा स्पेस आपके फ़ोन का यूज़ कर रही होती है। 

तो ऐसे में परेशानी आने लगती है। आपका फ़ोन सही तरीके से काम नहीं करता। स्लो हो जाता है 

और गेमिंग experience को ख़राब कर देता है।

Top 5 Best gaming tool

हम आपको इस पोस्ट में 5 ऐसे gaming tool एप्लीकेशन बतायेगे जो आपके गेमिंग एक्सपेरिएंस 

को बहुत मजेदार कर देंगे।
फ़ोन में आपका गेम कम स्पेस लेगी। बेकार की चीज़ो को बैकग्राउंड में चलने से रोखेगी। और फ़ोन 

को हैंग होने से बचाएगी। और आपका फोन smoothly चलेगा।


1 . Nox Cleaner : जंक क्लीनर , मेमोरी क्लीनर , ads क्लीनर जैसे टूल्स की मदद से ये आपके फ़ोन को पूरा स्मूथ बना देता है। 5 करोड़ से भी ज्यादा बार प्ले स्टोर पर इसे डाउनलोड किया जा चूका है।


2 . : Game Booster : Play Game Faster :- यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन की CPUऔर RAM को clean up करता है। और एक tap पर आपके फ़ोन की परफॉरमेंस को बूस्ट कर देता है। यह एप्लीकेशन 2009 से सही फ़ोन के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।


3 .Dr Booster : - इस एप्प का स्मार्ट बूस्टर और डायरेक्ट बूस्टर फीचर गेमिंग परफॉरमेंस को बूस्ट करता है। यह एप्प 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।


4 . Game booster perfor max :- यह एप्प बैकग्राउंड से फालतू की चीज़ो को किल करता है। Game booster perfor max के अंदर से आप गेम प्ले कर सकते है।


5 . DU Speed Booster :- यह एप्प आपके फ़ोन के ram को क्लीन करता है , और बैकग्राउंड डाटा को भी मैनेज करता है। जिससे आपके फ़ोन की बैटरी भी save होती है।

you can read also this post : - असली और नकली चार्जर में कैसे करे पहचान ?

how to delete google search history

 How to delete google search history

How to delete google search history
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेगे कि गूगल 

सर्च हिस्ट्री को कैसे डिलीट करे। आज के समय में

 हम सब जानते है कि गूगल दुनिया की सबसे बड़ी 

सर्च इंजन है। जिसे दुनिया के हर कोने से यूज़ किया 

जाता है। गूगल पर हर रोज हर सेकंड लाखो keyword

 सर्च किया जाता है। जितनी देर में आप यह पोस्ट पढ़ 

रहे है इतने में लाखो चीज़े गूगल पर सर्च हो चुकी होंगी। गूगल के आलावा भी और बहुत से सर्च 

इंजन है इंटरनेट की दुनिया में , लेकिन गूगल इन सब पर राज कर रहा है ।

Why you should delete google search history

वीडियो कंटेंट के तेजी से फैलने के बावजूद text content की डिमांड काम नहीं हुई है। 

आज भी लोग टेक्स्ट content को काफी ज्यादा सर्च करते है। ऐसे में आप भी जरूर से गूगल 

के यूजर होंगे। आप भी गूगल में बहुत कुछ सर्च करते होंगे। तो आपको भी ये जान लेना चाहिए कि

 गूगल पर हम जो कुछ भी सर्च करते है वो सब गूगल के सर्च history वाले section में save होता 

जाता है। जिसे आप खुद भी अपने फ़ोन या लैपटॉप पर देख सकते हो कि आज दिन भर मैंने क्या 

क्या सर्च किया है। कल मैंने क्या सर्च किया था।

इस तरह आप पुरे महीने का डिटेल देख सकते है हर दिन का। ये सारी डिटेल जब तक आप देख 

रहे है तब तक तो ठीक है , लेकिन क्या होगा जब आप अपना फ़ोन किसी के मांगने पर उसे दोगे। 

ऐसे में हो सकता है कि वो भी आपके सर्च हिस्ट्री को देख ले। और वो भी देख पाए कि आप गूगल पर

 क्या - क्या सर्च करते हो। ऐसे में आप असहज महसूस कर सकते है। क्यूंकि हर किसी की अपनी 

प्राइवेसी होती है। कई बार हम नहीं चाहते कि हमारी प्राइवेसी को पब्लिक क्या जाए।

Google search history delete

ऐसे में सबसे अच्छा तरीका यही हो सकता है कि आप अपने गूगल सर्च हिस्ट्री को ही डिलीट कर दे।

 इससे कोई भी ये पता नहीं लगा पायेगा कि आप गूगल पर क्या - क्या सर्च करते हो। इसके बाद 

आप अपना फ़ोन किसी को भी बेफिक्र होकर सौंप सकते है। तो चलिए जल्दी से सीख लेते है कि

 गूगल सर्च हिस्ट्री को डिलीट कैसे करे ( how to delete google search history )

इसके लिए आप अपने फ़ोन पर गूगल के सर्च बॉक्स पर जाए। या आप chrome browser यूज़ करते 

है तो उस पर जा कर भी सर्च बॉक्स पर क्लिक करे।


क्लिक करते ही आपने अभी कुछ समय पहले जो कुछ भी सर्च किया था , वो सर्च बॉक्स के निचे 

suggestion में दिख रहा होगा। यदि आप एक एक करके सर्च हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते है 

तो जिसे आप डिलीट करना चाहते है। उस पर लॉन्ग प्रेस करके होल्ड करे। जैसे ही आप लॉन्ग 

प्रेस करेंगे आपके सामने एक pop -up खुल कर आएगा। जहाँ ऊपर लिखा होगा delete this 

search from your history ? और निचे Cancel और delete का ऑप्शन होगा।


आपको डिलीट पर क्लिक कर देना है और इस तरह आपका वो पर्टिकुलर सर्च हिस्ट्री जो 

आपने सेलेक्ट करके लॉन्ग प्रेस किया था वो डिलीट हो चूका।

Google search history ko kaise delete kare


लेकिन क्या करेंगे जब आपने बहुत कुछ सर्च किया है आज , कल और पिछले पुरे महीने का 

सर्च हिस्ट्री डिलीट करना है। ऐसे में यदि आप एक एक करके डिलीट करेंगे तो बहुत समय 

निकल जायेगा। इन सबको एक साथ डिलीट करने का दूसरा तरीका है। इसके लिए आपको 

गूगल के एप्प पर जाना है। आपके फ़ोन में गूगल का एप्प जरूर से होता है।

इसे ओपन करे। ओपन करने के बाद निचे की तरफ मैनेज हिस्ट्री का ऑप्शन दिख जायेगा। इस पर

 आपको क्लिक है। क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाओगे। यहाँ आपको अपनी 

सभी सर्च की हुई हिस्ट्री मिल जाएगी। today वाले सेक्शन में आज जो भी सर्च हुआ है वो सब मिल 

जायेगा। आज की पूरी सर्च हिस्ट्री को डिलीट के लिए जहाँ today लिखा हुआ है उसके ठीक बगल में 

क्रॉस का चिन्ह बना होगा। उस पर क्लिक कर दीजिये। आपकी आपकी पूरी सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी


इसी तरह आप yesterday और उसके पहले ही तारीख के सभी history डिलीट कर सकते है। 

यहाँ आपको फ़िल्टर भी दिया गया है। यहाँ आपको डिलीट लिखा हुआ ऑप्शन दिख रहा होगा।

 इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने 4 ऑप्शन दिखेंगे। जिसमे केवल आज का डिलीट करने 

का ऑप्शन है। या अपने से तारीख set करके डिलीट कर सकते है , कब से कब तक का डिलीट करना है। 

delete all times पर क्लिक कर के अब तक की सारी हिस्ट्री को एक साथ डिलीट कर सकते है। और ऑटो

 डिलीट का ऑप्शन पर क्लिक करके टाइम पीरियड set कर सकते है। उम्मीद है आप समझ गए होंगे कि

 How to delete google search history

Instagram पर online स्टेटस को कैसे hide करे

 Instagram पर online स्टेटस को कैसे hide करे

instagram
दोस्तों आप में से Instagram तो हर कोई 

जरूर यूज़ करते होंगे। Instagram अभी के 

समय में सबसे ज्यादा शार्ट वीडियो देखने के लिए 

इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे तो Instagram के

 बहुत से uses है। हर कोई अपने तरीके से इसे 

यूज़ करते है। कोई इसमें creater बनकर वीडियो 

अपलोड करते है तो कोई उस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखते है। कोई Instagram 

को बिज़नेस की तरह इस्तेमाल कर रहा है तो कोई इसके द्वारा लोगो में अपनी पहचान बना रहा है। 

सबका अपना मकसद है ।

Instagram पर लोग सिर्फ रील या IGTV videos देखने के लिए नहीं आते बल्कि यहाँ से लोग

 chatting भी करते है। फेसबुक और व्हाट्सप्प की तरह यहाँ से आप वीडियो कॉल भी कर सकते है। 

इतना ही नहीं यहाँ लोग लाइव भी आ कर बाते करते है। फेसबुक की तरह यहाँ स्टोरी और पोस्ट 

भी कर सकते है। इन सब बातो से आप सब वकीप है। लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको 

ये बताने जा रहे है कि Instagram पर online स्टेटस को कैसे hide करे। कई बार ऐसा होता

 है कि आप Instagram यूज़ कर रहे होते है ऐसे में लोग जब आपको ऑनलाइन देख पाते है तो

 आपको मैसेज करने लगते है।

Why you should hide online status on Instagram

लेकिन आप उस समय बात नहीं करना चाहते किसी से। आपका मूड नहीं होता उस समय 

और फिर कोई भी और वजह हो सकती है ना बात करने की। आप Instagram पर कुछ काम 

कर रहे होते हो , ऐसे में भी आपको ऑनलाइन देखकर लोग मैसेज करने लगते है। और आप

 उनका रिप्लाई नहीं दे पाते हो। ऐसे में मैसेज भेजने वाले को बुरा feel होता है। कि मानो आप 

उन्हें ignore कर रहे हो। एक गलत भावना पहुँचती है सामने वाले तक।

इसलिए ऐसे में आपको चाहिए कि जब भी आप Instagram पर आओ। चाहे आप कुछ भी कर 

रहे हो , लोग आपको ऑनलाइन ना देख पाए। इसके लिए आपको अपने Instagram के ऑनलाइन 

स्टेटस को हाईड करके रखना होगा। ये आपके प्राइवेसी का एक हिस्सा है। चलिए आइये जल्दी से 

सीख लेते है कि कैसे Instagram पर online स्टेटस को कैसे hide करे ।

How to hide online status on Instagram

इसके लिए सबसे पहले आपको Instagram एप्प को ओपन कर लेना है। ओपन करने के बाद 

दाहिने तरफ सबसे निचे अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना है।


क्लिक करने पर आप अपने प्रोफाइल पर पहुंच जायेगे।


यहाँ आपको दाहिने तरफ हेमबेर्गेर मेनू ( 3 dot ) पर क्लिक करना है।


इसके बाद आपके सामने सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर देना है।


ऊपर से निचे की तरफ आएंगे तो तीसरे नंबर पर आपको प्राइवेसी का ऑप्शन दिख रहा होगा 

इस पर आपको क्लिक कर देना है।


इस पर क्लिक करने के बाद निचे की तरफ आना है। यहाँ आपको activity status पर क्लिक कर

 देना है। इसके बाद आपको show activity status का ऑप्शन दिख जायेगा। जो by default off 

रहता है। इसे on कर दीजिये।


इसके बाद आपको और कुछ नहीं करना है। सीधे back आ जाना है। और इस तरह आपके सवाल 

का जवाब आपको मिल गया होगा कि Instagram पर online स्टेटस को कैसे हाईड करे।